ज़िन्दगी
कुछ दबी हुई ख्वाहिशे है
कुछ मंद मुस्कुराहटे
कुछ खोए हुए सपने है
कुछ अनसुनी आहटें
कुछ दर्द भरे लम्हें है
कुछ सुकून भरे लम्हात
कुछ थमे हुए तूफाँ है
कुछ मद्धम सी बरसात
कुछ अनकहे अल्फ़ाज है
कुछ नासमझ इशारे
कुछ उलझने हे रहो में
कुछ कोशिशे बेहिसाब
बस इसी का नाम ज़िन्दगी है...
No comments:
Post a Comment